Thursday, August 18, 2011

हाथ में ये रेखा न हो तो ही अच्छा है...

हमारे हाथ में कई तरह की रेखाएं होती है। जिससे भूत भविष्य और वर्तमान आसानी से जाना जा सकता है लेकिन कुछ विद्वानों का मानना है कि राहु रेखा का हाथ में होना अशुभ होता है। यह रेखा दुसरी रेखाओं से मिलने वाले शुभ फल को नष्ट कर देती है या कम कर देती है। ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। यह पाप ग्रह होता है। इसलिए हाथ में इस रेखा का होना अत्यंत अशुभकारी माना गया है।

जब हाथ में कोई रेखा शुक्र पर्वत और चंद्र पर्वत के बीच में स्थित राहु स्थान से निकलती है तो ऐसी रेखा राहु रेखा कहलाती है।

राहु रेखा जिन लोगों के हाथ में होती है ऐसे लोग विद्या विवेक होने के बावजूद अपनी इच्छा के विरूद्ध दूसरों के कहे अनुसार काम करने लगते हैं। अच्छे बुरे की पहचान ठीक से नही कर सकते।

आर्थिक मानसिक शारीरीक उन्नति जब होती है तब राहु रेखा के प्रभाव से अचानक उन्नति रूक जाती है। बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं। इस रेखा का प्रभाव कालसर्प दोष की तरह ही होता है।

जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है अगर वो किसी की मदद भी करने की कोशिश करें तो काम बनने की जगह उल्टा बिगडऩे लगते हैं। ऐसे लोगों से मिलने वाली मदद भी किसी सजा से कम नही होती। राहु रेखा हाथ में होने से किए गए कार्यों का पूरा फल भी नही मिलता।

No comments:

Post a Comment