रिलेटेड आर्टिकल
* हल्दी का पानी छिड़के घर में, दूर हो जाएगी पैसों की तंगी
* ऐसे सोने वालों का होता है गजब का व्यक्तित्व
* जब सपने में कोई देवी-देवता या मंदिर दिखाई दे तो...
* यदि आपके घर में कोई हो बहुत जिद्दी, तो करें ये चमत्कारी उपाय...
* अनोखा उपाय- चमक उठेगी आपकी किस्मत, पानी में डालें काले तिल और...
किस्मत या भाग्य ऐसे शब्द हैं जिनसे सभी भलीभांति परिचित हैं। शुरू से ही भाग्य और कर्म को लेकर अलग-अलग विद्वानों ने भिन्न-भिन्न तर्क दिए हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि कर्म प्रधान है तो कुछ लोग कहते हैं भाग्य प्रधान होता है। अक्सर ऐसा देखने में आता है कि कुछ लोगों को काफी कम मेहनत के बाद ही बड़ी सफलता प्राप्त हो जाती है, जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी असफल हो जाते हैं।
आज के समय को देखते हुए भाग्यशाली वही व्यक्ति है जिसे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त हैं, जिसे घर-परिवार में पूरा स्नेह मिलता है, समाज में मान-सम्मान मिलता है, जिसे धन की कोई कमी न हो, मित्र आदि की कमी न हो, धर्म-कर्म के क्षेत्र में भी वह सक्रिय हो। ज्योतिष के अनुसार ऐसा भाग्यशाली वह व्यक्ति होता है जिसके हाथों में कमल का चिन्ह बना हो।
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारे हाथों की रेखाओं में ही हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान छिपा हुआ है। हर व्यक्ति का अलग-अलग भाग्य होता है और हथेली में अलग-अलग रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा में कुछ खास चमत्कारी चिन्ह बताए गए हैं जिनमें से कमल का चिन्ह विशेष महत्व रखता है।
ऐसा चिन्ह हजारों लोगों में से किसी एक किस्मतवाले व्यक्ति के हाथों में ही होता है। कमल का चिन्ह बहुत पवित्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सभी देवी-देवताओं को कमल का पुष्प प्रिय है और उन्हें चढ़ाया जाता है। धन की देवी लक्ष्मी के साथ ही कई देवी-देवता कमल के पुष्प के ऊपर विराजित दिखाई देते हैं।
भगवान विष्णु के हाथों में कमल का पुष्प रहता है। इसी वजह से जिस व्यक्ति के हाथ में कमल का फूल दिखाई देता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है और उसे जीवनभर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। कमल के चिन्ह के साथ ही हथेली की अन्य रेखाओं और पर्वत क्षेत्रों का शुभ होना भी जरूरी है।
No comments:
Post a Comment